
UP Weather Update: बदलने लगा मौसम, 26 जून से झमाझम, देखें IMD का नया अपडेट उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। अब धूप उतना परेशान नहीं कर रहा है। अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री तक कमी आई है।
26 जून से बारिश का सिलसिला शुरू
मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इसके साथ ही 27 व 28 जून को भी बादल छाए रहेंगे। आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है। सोमवार को बरेली में मानसून पहुंच जाएगा।
गोरखपुर में इंतजर खत्म, झमाझम शुरू
गोरखपुर में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार को यहां हुई बारिश के साथ ही मानसून ने दस्तक दे दिया है। अब यहां पर तीन दिन तक बारिश होने के बाद मानसून आगे बढ़ेगा। बारिश होने से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी से राहत मिली है।









