NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 4 डॉक्टर गिरफ्तार

गिरफ्तार डॉक्टरों का नाम करण जैन, कुमार शानू, राहुल आनंद और चंदन सिंह है। उन्होंने मुख्य आरोपी के पेपर सॉल्व किए थे।

NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई। सीबीआई ने पटना एम्स के चार डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डॉक्टरों का नाम करण जैन, कुमार शानू, राहुल आनंद और चंदन सिंह है। उन्होंने मुख्य आरोपी के पेपर सॉल्व किए थे।

सीबीआई ने डॉक्टरों को गिरफ्तार करने के बाद चारों डॉक्टरों के कमरे को सील कर दिया। लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिए। डॉक्टरों से पूछतांछ जारी है। उनके लैपटॉप की जांच भी की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले एनटीए ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र चोरी करने के आरोपी दो छात्रों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों का नाम पहचान पंकज कुमार और राजू सिंह है। इन्हें क्रमश: पटना और हजारीबागी से गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button