
दिल्ली- आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2024-25 पेश किया. इस बजट में आम जनता के साथ गरीब, किसान और महिलाओं के लिए काफी कुछ दिया गया है.
वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि भारत में महंगाई दर करीब 4 फीसदी.भारतीय अर्थव्यवस्था चमक रही है.ग्लोबल इकॉनमी मुश्किल दौर में है.
रोजगार और स्किल पर सरकार का फोकस रहा है. गरीब और किसान हमारी प्राथमिकता है.5 साल मुफ्त राशन योजना चलती रहेगी.नए रोजगार पर 2 लाख करोड़ खर्च होंगे.400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे करेंगे.9 विशेष प्राथमिकताओं के साथ भारत का बजट रहा है. 5 साल में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देंगे.कृषि सेक्टर के लिए 1.52 लाख करोड़ है.
पहली बार नौकरी में अतिरिक्त वेतन मिलेगा.3 बार में 15000 की मदद मिलेगी.PM योजना में 3 फेज में 15000 की मदद है. 1 लाख तक की सैलरी वालों को योजना का लाभ.1 हजार ITI को अपग्रेड करने की योजना.बिहार में हाईवे के लिए 26 हजार करोड़. आंध्र प्रदेश के विकास के लिए आर्थिक मदद है. आंध्र प्रदेश के विकास के लिए 15 हजार करोड़ है.
महिलाओं के लिए हॉस्टल, शिशु गृहों की स्थापना.मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख.MSME के लिए वित्तीय पैकेज का एलान हुआ है. MSME के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम का विस्तार.MSME कलस्टर्स में सिडबी की ज्यादा ब्रांच खुलेंगी. 500 टॉप कंपनियों में युवाओं को इंटर्न कराएंगे.साल में इंटर्न को 66000 रुपए सैलरी मिलेगी.छात्रों को बिना गारंटी 10 लाख का लोन.100 बड़े शहरों में पानी सप्लाई पर काम होगा.
पीएम आवास योजना में 3 करोड़ नए घर. देश में 12 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे.फ्लड कंट्रोल के लिए 11500 करोड़.मुफ्त बिजली के लिए सोलर पैनल लगाएंगे.प्रॉपर्टी की कीमत कम करने पर काम करेंगे.राज्यों को स्टाम्प ड्यूटी कम करने को कहेंगे.
वित्त मंत्री ने कहा कि 25 हजार गांव में नई सड़क बनेगी.मजदूरों के लिए हाउसिंग स्कीम लाई जाएगी.किसानों को अधिकतम MSP दी जाएगी.छात्रों को लोन पर 3 फीसदी की छूट.नौकरी देने वाली कंपनियों को इंसेंटिव मिलेगा.स्पेस तकनीक पर 1 हजार करोड़ का VC फंड.100 बड़े शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट पर काम होगा.लैंड्स रिकॉर्ड्स डिजिटल किया जाएगा.5 राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड लॉन्च होगा. FDI कानून को और आसान बनाएंगे. नेशनल रिसर्च फंड को 1 लाख करोड़. कैंसर उपकरण, दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म.25 आवश्यक खनिज पर कस्टम ड्यूटी खत्म. मोबाइल फोन, चार्जर पर सीमा शुल्क 15% घटा. सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटी.सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी.चमड़ा, कपड़ा और सोलर पैनल सस्ता. लीथियम की बैटरी, एक्स-रे उपकरण सस्ते हुए है.इनकम टैक्स एक्ट 1961 की 6 माह में समीक्षा होगी.
ई कॉमर्स ट्रेडर्स को टीडीएस में छूट .टीडीएस की बकाया प्रक्रिया को सरल किया जाएगा.इनकम टैक्स को आसान बनाया जाएगा.ई कॉमर्स पर TDS 1% से घटकर 0.1%.आम बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश पर और मेहरबानी.बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए 1500 करोड़ का बजट.बिहार में मंदिरों के विकास के लिए अलग से बजट. बिहार में हाईवे निर्माण के लिए 26 हजार करोड़ रुपए.बजट में बिहार के लिए लगभग 37000 करोड़ की घोषणा.आंध्र प्रदेश को विकास के लिए 15000 करोड़ का बजट.
विदेशी कंपनियों पर कॉर्पोरेट टैक्स घटा.नए टैक्स रिजीम में राहत मिली.स्टैंडर्ड डिडक्शन 75000 किया गया.स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से 75 हजार किया गया.कुछ निवेशों पर शॉर्ट टर्म टैक्स 20 फीसदी किया गया.नई टैक्स रिजीम में 3 लाख रुपए पर टैक्स नहीं.3 से 7 लाख की आय पर 5 फीसदी टैक्स.एनपीएस में नियोक्ता का शेयर बढ़ा.आम करदाताओं को 17500 की रियायत मिलेगी.7 लाख से 10 लाख आय पर 10 फीसदी.10 से 12 लाख इनकम पर 12 फीसदी टैक्स.









