
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और उनके पदाधिकारियों ने बुधवार को बाँदा एसपी कार्यालय का घेराव किया। दरअसल, बीती शाम बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तिंदवारी थानाध्यक्ष और दो कांस्टेबलों के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया था। इस दौरान रात में ही नाराज सैकड़ों कार्यकर्रताओं ने एसपी आवास के सामने बैठकर नारेबाजी और घंटों बवाल काटा था। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद और कार्वाई करने के आश्वासन दिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने धर्ना प्रदर्शन कर दिया था।
थानाध्यक्ष पर अभद्रता कर मारपीट का आरोप
बता दें लवजिहाद के एक मामले में कार्यकर्ता ने पैरवी करने के लिए तिंदवारी थानाध्यक्ष रादा कृष्ण तिवारी के पास गए थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले की जानकारी लेने पर ही थानाध्यक्ष आग बबूला हो गए और हमारे साथ अभद्रता कर मारपीट की। साथ ही मोबाइल छीनकर स्विच ऑफ भी कर दिया। वहीं आज इस मामले पर सैंकड़ों कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने कार्यवाई न होने पर नाराज होकर एसपी कार्यालय में घुसकर नारेबाजी की और लापरवाही करने का आरोप लगाया। घेराव में प्रांतीय अध्यक्ष भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि थानाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज हो।
पुलिस अधीक्षक ने जांच के दिए आदेश
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं। मामले में पुलिस अधीक्षक ने सीओ को जांच के आदेश दे दिये हैं। इसके अलावा अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने तिंदवारी थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी सहित दो कांस्टेबलों को लाइन हाजिर किया। साथ ही मेडिकल करवाने और सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आगे की कार्यवाही करने की बात कही है।









