बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार, नहीं होगी कोई समस्या- ए.के. शर्मा

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा, "दैवीय आपदा/बाढ़ विभीषिका से जनपद की सभी तहसीलें प्रभावित हुयी थी।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की उपस्थिति में तहसील नौगढ़ के ग्राम पंचायत टड़िया बाजार, प्राथमिक विद्यालय मरवटिया में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया।

यूपी सरकार पीड़ितों के साथ- ए.के. शर्मा

जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि “बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आकर आप के दुःख में शामिल होने का अवसर मिला, मै बहुत भाग्यशाली हूॅ, मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ व सुखी रहें। उ.प्र. सरकार, बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन निरन्तर आपके सेवा में लगे रहे। किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये इसके लिए नाव, राहत सामग्री, लंच पैकेट आदि का वितरण किया जा रहा है। सरकार आपके साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करा लिया जाये तथा समय पर उनका मुवाअजा उपलब्ध करा दिया जाये।”

बाढ़ समाप्त होते ही सर्वे कराकर दी जाएगी क्षतिपूर्ति

 इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा, “दैवीय आपदा/बाढ़ विभीषिका से जनपद की सभी तहसीलें प्रभावित हुयी थी। बाढ़ में लगातार मै स्वयं आपके साथ खड़ा रहा हूं। जिला प्रशासन ने लगातार गांवों में लेखपाल, आशा को गांव में रहकर लोगों को सहयोग करने के लिए लगाया गया था। उप्र सरकार के निर्देशो के क्रम में मंत्री द्वारा स्वयं आपके बीच आकर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं। आज लगभग 1278 लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ के दौरान जिन किसानों के फसलों की क्षति हुयी है बाढ़ समाप्त होने के बाद सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलायी जायेगी। जिला प्रशासन द्वारा मैरूण्ड गांवों एवं बाढ़ प्रभावित गांवों में नाव की व्यवस्था की गयी है। बाढ़ प्रभावित गांवों में लेखपालों को लगाया गया है वह लोगों को बाढ़ राहत सामग्री व लंच पैकेट आदि उपलब्ध करायेंगे। गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर जिनकी डिलीवरी नजदीक है उनको निकट के सीएचसी/पीएचसी में पहुंचाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर समस्या का निराकरण कराया जायेगा।”

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने कहा, “शासन के निर्देशानुसार मैने बाढ़ के दौरान लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए तहसीलदार, लेखपाल, आशा, एएनएम आदि को लगाया गया था। बाढ़ प्रभावित राहत सामग्री, लंच पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त फसलो का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।”

राहत सामग्री में क्या बांटा गया?

लंच पैकेट में सामग्री 08 अद्द पूड़ी, सूखी सब्जी 150 ग्राम, 01 अद्द अचार, 01 सूखा मीठा तथा राहत सामग्री पैकेट में लाई 05 किग्रा, भुना चना 02 किग्रा, गुड़ 01 किग्रा, विस्कुट 10 पैकेट, माचिस 01 पैकेट, मोमबत्ती 01 पैकेट, नहाने का साबुन 02 अद्द, जरीकेन 01 (20लीटर), तिरपाल 12×10, आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, अरहर दाल 02 किग्रा, आलू 10 किग्रा, हल्दी पिसा 200 ग्राम, सब्जी मसाला पिसा 100ग्राम, सरसो तेल 01 लीटर, नमक 01 किग्रा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button