बिजली कटौती से किसान बेहाल… सपा ने विधानसभा में सरकार को जमकर घेरा, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दिया ये जवाब

प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा के विधायक आरके वर्मा ने सदन में कहा कि सरकार ने ग्रामीण मुख्यालय में बेहतर बिजली देने का वादा किया था। लेकिन महज 6 से 8 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है।

यूपी विधानसभा का मानसूत्र सत्र 29 जुलाई सोमवार से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन विपक्ष सरकार पर हमलावर रहा। इस दौरान विपक्ष की तरफ से प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर सरकार को जमकर घेरा। बिजली के गलत बिल, उत्पीड़न और सिंचाई के लिए बिजली न मिलने के साथ बिजली विभाग के विजिलेंस को लेकर सदन में सरकार से सवाल पूछा गया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सरकार के सामने बिजली की समस्या का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली का उत्पादन कम हो गया है या फिर केंद्र से बिजली कम मिल रही है।

सपा ने बिजली का मुद्दा उठाया

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में सपा विधायकों द्वारा बिजली का मुद्दा उठाया। इस दौरान सदन में जमकर नारेबाजी हुई। प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा के विधायक आरके वर्मा ने सदन में कहा कि सरकार ने ग्रामीण मुख्यालय में बेहतर बिजली देने का वादा किया था। लेकिन महज 6 से 8 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। वहीं, जिला मुख्यालय में 10 से 12 घंटे तक बिजली की आपूर्ति हो रही है। बिजली कटौती की वजह से आज किसान बेहाल है। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने सदन में कहा कि जब दूल्हा दुल्हन को वरमाला डालने जाता है तो बिजली गुल हो जाती है। बच्चे पढ़ने बैठते हैं तो बिजली गुल हो जाती है। बिजली कटौती होने की वजह से अस्पतालों में महंगी मशीने काम नहीं कर पा रही हैं।

बिजली विभाग सुपरमैन की तरह कर रही वसूली

सपा विधायक आरके सिंह ने विधानसभा में बिजली कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी सुपरमैन की तरह उपभोक्ताओं से बिल की वसूली कर रहे हैं। विभाग के लोग रात में ही छापा मार कर वसूली कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग में बढ़ के आ रही है। वहीं, जब कोई बिजली का बिल नहीं देता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने सरकार से कहा कि बिजली के आंकड़ों को ऑनलाइन कर दें कि किस जिले में कितनी बिजली की आपूर्ती की गई है तो पारदर्शिता आएगी।

ऊर्जा मंत्री ने दिया जवाब

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विपक्ष द्वारा बिजली कटौती को लेकर उठाए गए सवाल को लेकर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली का उत्पादन कम नहीं हुआ है। साथ ही कहा कि केंद्र से भी बिजली पर्याप्त मात्रा में मिल रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सपा सरकार में जो रोस्टर बनाया गया था उसी पर काम किया जा रहा है। मंत्री एके शर्मा ने साल 2021-22 तक प्रदेश में बिजली उत्पादन खर्च का रकम का 31 फीसदी नुकसान होता था। इस दौरान उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि यह समस्या सपा की ही देन है कि वर्तमान समय में यूपी बिजली विभाग 1 लाख करोड़ के नुकसान में है।

Related Articles

Back to top button