
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ओबीसी मोर्चा की बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह पर बोला मुझे विश्वास हो गया है कि आप लोग 2027 में 2017 दोहराएंगे। 2027 की जोरदार तैयारी शुरू कर दीजिए। अगर मैं समाजवादी पार्टी का नाम नहीं लूंगा तो मुझे लगता है कि मेरी कार्य समिति में कुछ अधूरा पड़ जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मैं समाप्त वादी पार्टी कहता हूं। कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव बहुत योजनाबद्ध तरीके से पिछड़ों को, दलितों को पहले धोखा देकर के अपने पतन की उन्होंने शुरुआत कर ली है।
सपा का अपराधियों से रिश्ता कभी खत्म हो सकता है क्या?
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि माता प्रसाद पांडे नेता प्रतिपक्ष बने हैं मैं उनको बधाई देता हूं। लेकिन अखिलेश यादव की असलियत सामने आई कि नहीं? अखिलेश यादव को यह पता होना चाहिए कि उनके बारे में किसी को कोई भ्रम नहीं है। उत्तर प्रदेश के अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का यदि कोई सरगना है तो अखिलेश यादव एंड कंपनी है। अगर वह यह कहें कि समाजवादी पार्टी का अपराधियों से रिश्ता कभी खत्म हो सकता है क्या? अगर रिश्ता खत्म हो गया तो मुझे समाप्त करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
कांग्रेस के मोहरे अखिलेश यादव
अगर सपा का अपराधियों से रिश्ता खत्म हो गया तो सपा अपने आप ही खत्म हो जाएगी तो हमें आपको मेहनत ही नहीं करना पड़ेगा। अभी मेहनत करना बाकी है। हमें कोई गलतफहमी नहीं पालना है। इन्होंने बहुत ही झूठ बोला लोकसभा चुनाव में ऐसा झूठ बोला और फैलाया कि कांग्रेस के मोहरे अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान खत्म कर दिया जाएगा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा इस देश के पिछड़ों को, दलितों को, आदिवासियों को और वंचितों को जो शक्ति दी गई है, उसको हम लोग खत्म करने वाले लोग नहीं है। उसे मजबूत बनाने वाले लोग हैं। जो खत्म करने वाले थे उनके साथ अखिलेश चले गए। इस देश में आपातकाल किसने लगाया और उसके साथ कौन शामिल हुआ?
झूठ बोलकर लोगों को किया गुमराह
तीसरी बार पिछड़ी जाति से आने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री ना बन पाए इसके लिए अखिलेश यादव ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन उन्होंने पूरी ताकत लगा कर देख लिया। विदेशी शक्तियों के ताकत पर नाचने वाली कांग्रेस पार्टी जो चाहती है वह अखिलेश यादव से बुलवाती है। लेकिन इन सब के बाद भी उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूं कि हमारा तो मानना है कि उत्तर प्रदेश में 70 से अधिक लोकसभा और 300 से अधिक विधानसभा पर जनता पार्टी का अधिकार है। झूठ बोलकर के हमारे लोगों को गुमराह किया और अफवाह फैलाया। लेकिन असलियत सामने आने में देर नहीं लगती है और असलियत इनकी सामने आना शुरू हो गई है। राहुल गांधी की गरीबों के हमदर्द देश के लिए देनदारी परिश्रम करने वाले गरीबों के जीवन को खुशहाल बनाने वाले नरेंद्र मोदी से उनकी तुलना हो सकती है क्या?
मोदी को हिंदुस्तान कमजोर नहीं देखना चाहता
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अब पूरी ताकत लगाने के बाद कांग्रेस 99 पर जाकर अटक गई। भारतीय जनता पार्टी अकेले 240 सांसद जीता। हालांकि अगर हम 272 प्लस होते तो हमें और भी ज्यादा खुशी होती है और मुझे लगता है आप लोगों को भी है। मोदी को हिंदुस्तान कमजोर नहीं देखना चाहता है देश का पिछड़ा आदिवासी वर्ग तो किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं देखना चाहता है। लेकिन इस बार हम लोग चूक गए। लेकिन अब फिर कभी नहीं चूकेंगे। भारतीय जनता पार्टी सब का सम्मान करती है अगर ऐसा नहीं होता तो केशव प्रसाद मौर्य उपमुख्यमंत्री ना होता।
चुनाम हमेशा पार्टी लड़ती है
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बैठक में कहा कि जीत का चौका लगा चुके हैं और पांचवी जीत भी ठीक है। यह झूठ बोल करके गुमराह कर करके थोड़ी सीटें ले गए। लेकिन अति आत्मविश्वास में हम लोग कई बार फंसे हैं। चुनाव हमेशा पार्टी ही लड़ती है और पार्टी ही जीतती है। जब सरकार नहीं थे तब हम सरकार जीते लेकिन जब सरकार आ गई तो हम अति आत्मविश्वास में आ गए थे सरकार के दम पर चुनाव नहीं जीता जाता है पार्टी के दम पर चुनाव जीता जाता है।









