यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अपर पुलिस अधीक्षकों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दरअसल, 11 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। इसी बीच एक प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दरअसल, 11 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। उनको नई पदस्थापना भी सौंप दी गई है। आइए जानते हैं किन- किन अधिकारियों का तबादला हुआ है।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश में 11 अपर पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर हो गया। जहाँ उनको नई जगह पोस्टिंग कर दिया गया है। जिसमें ASP कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद नगर, ASP अखिलेश भदौरिया को ग्रामीण फिरोजाबाद, ASP शिवराम यादव को पीटीएस मेरठ, ASP श्रीपाल यादव को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, ASP शशि शेखर सिंह को पीटीएस लखनऊ बनाया गया है। इसके अलावा सुशील कुमार सिंह प्रथम को ASP संत कबीरनगर, अशोक कुमार सिंह द्वितीय को ADCP लखनऊ, अजय कुमार तृतीय ASP कन्नौज, बाल रामाचारी दुबे ASP सुरक्षा अयोध्या, अलका धर्मराज ASP क्षेत्रीय अभिसूचना मेरठ बनी हैं। साथ ही दिनेश यादव को उपसेनानायक 41वीं वाहिनी PAC गाजियाबाद बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button