सुबह उठकर कितने गिलास पानी पीना चाहिए? जाने इसका सही तरीका और फायदे

लेकिन कितना ग्लास पीना चाहिए इसकी सही तरीका क्या है यह भी जानना जरूरी है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट पानी पीने के कई फायदे हैं।

सुबह उठते ही पानी पीने की बातें तो आपने खूब सुनी होगी। लेकिन कितना ग्लास पीना चाहिए इसकी सही तरीका क्या है यह भी जानना जरूरी है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट पानी पीने के कई फायदे हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं।

सुबह खाली पेट कितने ग्लास पानी पीना चाहिए?

सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए। यदि उठते ही पानी नहीं पी रहे हैं तो ब्रश करने के बाद दो से तीन गिलास पानी पीयें। आदत बनाने के लिए शुरुआत में एक गिलास पानी पीयें। यदि आप बेड टी के आदी हैं तो उससे पहले पानी पी लें। सुबह-सुबह गुनगुना पानी ही पीयें इससे अधिक लाभ होता है। इससे पेट साफ होने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी भी पूरा हो जाता है।

सुबह गुनगुना पानी पीने के फायदे

  • पाचन तंत्र बेहतर होता है।
  • शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • शरीर के नेचुरल सिस्टम के एक्टिव होने में मदद मिलता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।
  • शरीर और दिमांग में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है, जिससे दिमाग सही से काम करता है।
  • बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। लिवर और किडनी पर कम दबाव पड़ता है।
  • त्वचा पर चमक आती है।

Related Articles

Back to top button