
पोषक तत्वों से भरपूर फल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें मिनरल्स, कैल्शियम, विटामिन डी, फाइबर और विटामिन प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से भी बचाते हैं। लेकिन इसके लिए यह जानना जरूरी है कि आप फलों का सेवन सही तरीका क्या है। क्योंकि गलत तरीके से फलों का सेवन आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में फलों को खाने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
भूलकर भी ऐसे न खाएं फल
डॉक्टर दीक्षा भावसार के मुताबिक ताजे फल हल्के और सुपाच्य होते हैं। लेकिन जब आप इसे हैवी फूड के साथ लेते हैं, तो यह उसी के साथ में पचता है। जिससे यह पाचन तंत्र द्वारा रिलीज होने वाले जूस से फल अधिक पककर फॉर्मेट होना शुरू हो जाता है। आयुर्वेद में अधिक पकाए गए, फर्मेंटेड गंदगी को विषाक्त पदार्थों के रूप में जाना जाता है। जिससे अपच, फूड सेंसिटिविटी और आंतों में सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
फलों को खाने का सही तरीका
फलों को हमेशा अकेले खाना चाहिए। खाने के तुरंत पहले और बाद में नहीं खाना चाहिए। खाने के एक घंटा पहले और दो घंटे के बाद फल खा सकते हैं। इसको दूध या दही के साथ भी न खाएं। पाचन तंत्र खराब होने की स्थिति में ही फलों का जूस पीएं। इसके साथ ही देर रात या शाम को भी फलों को खाने से बचना चाहिए।









