
प्रयागराज- माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शाइस्ता परवीन के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। 3 दिन पहले गिरफ्तार हुए माफिया अतीक अहमद के गुर्गे शमशाद ने कई राज खोले है। शाइस्ता से कुछ महीने पहले दिल्ली के पास शमशाद मिला था। अतीक के गुर्गे शमशाद को लेकर शाइस्ता के पास गए थे।
फिलहाल मुलाकात कराने वाले सभी गुर्गे अभी जेल में बंद हैं। गिरफ्तार शमशाद ने सभी गुर्गों के नाम पुलिस को बताए हैं। कुछ CCTV फुटेज में शमशाद को शाइस्ता के साथ देखा गया था। साथ ही अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी के भी सुराग मिले है। अब पुलिस इन तीनों लेडी डॉन की तलाश और तेज करेगी ।
पुलिस का मानना है कि तीनों लेडी डॉन एक दूसरे संपर्क में हैं। दिल्ली-एनसीआर के आसपास तीनों लेडी डॉन की तलाश तेजी से हो रही है। वहीं पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार और जैनब,आयशा पर 25-25 हजार इनाम भी रखा है।









