Lucknow: 2.45 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, योगी सरकार नहीं देगी सैलरी..

प्रदेश में कुल 8 लाख 46 हज़ार 640 कर्मचारी हैं. जिसमें से सिर्फ 6 लाख 2 हजार 75 कर्मचारियों ने ही अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है. हालांकि इसमें प्रदेश के शिक्षक और निगमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में..

Lucknow: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्त हिदायत के बाद भी 2 लाख 45 हजार कर्मचारियों बात नहीं मानी और मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया. जिससे विभागों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अब इन कर्मचारियों पर एक्शन लिया गया है. ऐसे में योगी सरकार ने एक्शन लेते हुए विभाग ने इन कर्मियों की अगस्त की सैलरी रोक दी है.

71 फीसदी कर्मचारियों ने ही दिया संपत्ति का ब्यौरा

विभाग ने राज्य कर्मियों को 31 अगस्त तक की मानव संपदा पोर्टल पर चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा देने का निर्देश दिया था. इसके बाद भी सभी कर्मियों ने अपनी संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन नहीं किया. जानकारी के मुताबिक 71 फीसदी कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर किया है.

प्रदेश में कुल 8 लाख 46 हज़ार 640 कर्मचारी

आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 8 लाख 46 हज़ार 640 कर्मचारी हैं. जिसमें से सिर्फ 6 लाख 2 हजार 75 कर्मचारियों ने ही अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है. हालांकि इसमें प्रदेश के शिक्षक और निगमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है.

Related Articles

Back to top button