आरएलडी में शामिल हुए कई नेता और कार्यकर्त्ता, त्रिलोक त्यागी ने दिलाई सदस्यता, NDA के मुद्दे कही बड़ी बात !

उत्तर प्रदेश के 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। उससे पहले सभी पार्टियां जोरो शोरों से मेहनत करने में लगी है। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा पिछले कई महीनों से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को तीव्र गति से आगे बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को पार्टी कार्यालय में पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से बड़ी संख्या में लोग आरएलडी में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी एवं अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न पार्टियों से आए नेताओं, व्यापारी समाज सेवा से जुड़े लोगो ने और बड़ी संख्या में महिलाओं ने आरएलडी की सदस्यता ली।

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आपका सबका आरएलडी पार्टी में स्वागत है, आपका सम्मान हमारा संकल्प है। मुझे उम्मीद है हमसे अभी और लोग आगे जुड़ेंगे। हम किसान और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर काम कर रहे है। हमारे मुद्दे वही है जो NDA में शामिल होने से पहले थे।

आगे उन्होंने कहा कि पहले सड़क पर आंदोलन करते थे अब सरकार से मिल कर काम कर रहे है। चौधरी चरण सिंह का देश के हर कोने में सम्मान है। वहीं दूसरे राज्यों में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चुनाव लड़े जाने पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि कश्मीर में हमारे लोग लड़ रहे है RLD सभी राज्यो में मजबूत है। आगे हमारी पार्टी झारखंड, महाराष्ट, और दिल्ली में भी चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Back to top button