
लखनऊ में आयोजित रैली के दौरान आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में राज्य की कानून-व्यवस्था, शिक्षा, महंगाई और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सरकार को घेरा, साथ ही अपने जीवन के भावुक अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत बड़े ख्वाब नहीं देखे, लेकिन वे आज भी इस पीड़ा को महसूस करते हैं कि वे अपने पिता को नहीं बचा पाए क्योंकि उस समय इलाज की व्यवस्था अच्छी नहीं थी।
लखनऊ : आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का संबोधन "मैंने बहुत ख्वाब नहीं देखे,मैं अपने पिता को नहीं बचा पाया,इलाज की व्यवस्था अच्छी नहीं थी,संविधान चलाने वाले हाथ अच्छे होने चाहिए" #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #LucknowNews @BhimArmyChief https://t.co/6DlIHG5b3a
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 26, 2026
संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि संविधान चलाने वाले हाथ अच्छे होने चाहिए और आज भी उनके समाज के लोग हाशिये पर हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों के हालात बदलने के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि वोट की ताकत से ही अपनी शक्ति बनाई जा सकती है और वोट की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सत्ता का सुख पाने के लिए राजनीति नहीं करते और उनकी सीधी लड़ाई भाजपा से है, किसी अन्य से नहीं।
उत्तर प्रदेश की स्थिति का जिक्र करते हुए आसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अत्याचार बढ़ रहे हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं और कमजोर वर्ग के बच्चे पीछे रह गए हैं। उन्होंने दावा किया कि यूपी में आज भी करीब पांच करोड़ लोग गरीब हैं, 25 हजार से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं, हर घर में स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है और बाबा साहब के नाम पर बने पार्कों के नाम बदले गए हैं। चंद्रशेखर आजाद ने यह भी कहा कि आने वाले समय में उनके मैनिफेस्टो में समाज के सभी वर्गों के हितों और जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।









