
गोरखपुर- आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर रहे. यहां सीएम योगी ने पेप्सी बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण किया.ये पूर्वांचल का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट है. इस यूनिट में 1071 करोड़ रुपयों का निवेश हुआ है. इस यूनिट से 1500 लोगों को रोजगार मिला है. शीतल पेय बॉटलिंग,डेयरी उत्पाद संयंत्र का लोकार्पण हुआ.
बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने चाहिये. ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन हुआ है.
‘पहले युवाओं को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ता था’. आज युवाओं को उनके क्षेत्र में नौकरी मिल रही है.बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से निवेश बढ़ेगा.
अब फाइलें लेट नहीं होती,डिजिटल सुविधा है.अब काम लेट होने पर जवाबदेही तय होती है.यूपी में बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं. अब यूपी में बेहतर कानून व्यवस्था है.पहले प्रदेश में अराजकता थी.








