Nobel Prize 2024: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, इन तीन वैज्ञानिकों मिला प्राइज

नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं का ऐलान बीते सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ है। इस दौरान सबसे पहले मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

नोबेल पुरस्कार 2024 के ऐलान का सिलसिला जारी है। इसी बीच सोमवार को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। इस क्षेत्र में तीन लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। बता दें साल 2024 के लिए नोबेल पुरस्कार को पिछले सप्ताह सोमवार से विजेताओं को दिया जा रहा है।

इनको मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में साल 2024 के लिए डारोन ऐसमोग्लू, जेम्स ए रॉबिन्सन और साइमन जॉनसन को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इनको अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार मिला है। इन वैज्ञानिकों ने इस विषय का अध्ययन किया की संस्थाएं किस प्रकार से बनती हैं और उनकी समृद्धि कैसे प्रभावित करती है। आपको बता दें साल 2024 का शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा जापान के दो शहरों नागासाकी और हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम के हमले में पीड़ितों के संगठन निहोन हिदान्क्यो को मिला है। इस संगठन को परमाणु हथियारों के खिलाफ उनके कार्यों के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

पिछले सोमवार से हुआ आगाज

गौरतलब है कि नोबेल पुरस्कार 2024 के विजेताओं का ऐलान बीते सप्ताह सोमवार से शुरू हुआ है। इस दौरान सबसे पहले मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को microRNA की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। आपको बता दें नोबेल पुरस्कार को स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम से दिया जाता है। इस दौरान नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख अमेरिकी डॉलर पुरस्कार स्वरूप मिलता है।

Related Articles

Back to top button