Kannauj: गजब! जिंदा पत्नी का श्राद्ध, GF संग रचाई शादी, सिरफिरे पति की काली करतूत

दो साल पहले वो एक लड़की को भगाकर घर ले आया। उसे साथ रखने लगा। जब विरोध किया तो उसका पति झगड़ा करने लगा। इसके बाद अपने पति से तंग आकर वो..

Kannauj: सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता हैं कि पति अपनी पत्नी से बचने के लिए कई तरह के पैंतरे अपनाते हैं। लेकिन, ये सब सिर्फ और सिर्फ दिखावे और वायरल होने की ट्रिक्स होती है, असल जिंदगी में कपल के बीच ऐसा कुछ होता ही नहीं हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही हैं ये लोगों को हैरानी में डाल रही हैं। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति ने किया रिश्तों को कलंकित

दरअसल, कन्नौज के तलाग्राम थाना क्षेत्र के भवानी सराय में एक शख्स की करतूत हैरान कर गई। आरोप है कि उसने दूसरी शादी करने की खातिर रिश्तों को कलंकित कर दिया. पत्नी के जिंदा रहते उसने उसे मरा घोषित कर दिया। हद तो तब हो गई जब उसका श्राद्ध तक कर डाला। इतना ही नहीं अपनी जिंदा पत्नी के मरने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

दूसरी लड़की से था प्रेम प्रसंग

पत्नी की तेरहवीं और शांति पाठ का निमंत्रण पत्र भी शेयर किया। वहीं पत्नी की फोटो लगाकर उस पर माला चढ़ा दी। आरोप है कि उसका कई समय से दूसरी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो उससे शादी करना चाहता था। अपनी प्रेमिका को उसने विश्वास दिलाया कि उसकी पत्नी जिंदा नहीं है, जिसके बाद उसने शादी कर ली, लेकिन जब उसकी पहली पत्नी को इस बात की भनक लगी और उसने सोशल मीडिया में देखा तो वो दंग रह गई। पीड़ित महिला कानपुर की रहने वाली है। उसने बिना देर किए पुलिस को शिकायत दे दी। महिला एसपी ऑफिस पहुंची और खुद के लिए इंसाफ की गुहार लगाई।

एक लड़की को भगाकर घर ले आया..

पीड़ित महिला का कहना है कि 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ समय बाद उसके पति का स्वाभाव बदलने लगा। महिला का आरोप है कि उसके पति के अवैध संबंध थे। उसे कई बार समझाया गया लेकिन वो नहीं माना। दो साल पहले वो एक लड़की को भगाकर घर ले आया। उसे साथ रखने लगा। जब विरोध किया तो उसका पति झगड़ा करने लगा। इसके बाद अपने पति से तंग आकर वो काफी पहले ही ससुराल छोड़ चुकी है। उसके पति ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उसके मृत होने की खबर डाली। जबकि उसे पिछले साल मरा हुआ बताया गया। उसके दो बच्चे भी उसी के साथ रहते हैं। आरोप है कि उसके पति ने पिछले दिनों उसके दोनों बच्चों को भी जबरन उठा लिया।

बच्चों को वापस पाने की गुहार लगाई

पीड़ित महिला को अब कानून से उम्मीद है। उसने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है कि अगर बच्चों को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार वही होगा। महिला ने अपने बच्चों को वापस पाने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button