दीपावली के बाद उपचुनाव का रण शुरू होने वाला है। इसी कड़ी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कमर अभी से कस ली है। जानकारी मिल रही है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बता दें की यूपी की सभी 9 विधानसभा सीटों पर जनसभा और रोड शो अखिलेश यादव करने जा रहे हैं। मैनपुरी की करहल विधानसभा से अखिलेश यादव चुनावी अभियान शुरू करने जा रहे हैं।
जिला और महानगर संगठनों को स्थलों की अनुमति लेने के निर्देश। 1 दिन में एक विधानसभा पर कार्यक्रम करने की तैयारी चल रही है। सपा के बड़े नेताओं को भी उपचुनाव प्रचार में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
उपचुनाव के लिये स्टार प्रचारकों की लिस्ट हुई जारी
उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने 19 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सपा मुखिया अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, अवधेश प्रसाद, जया बच्चन, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, हरेंद्र मलिक, इंद्रजीत सरोज, श्याम लाल पाल, माता प्रसाद पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, कमाल अख्तर, डिंपल यादव, विशंभर प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, राम जी लाल सुमन,श्याम लाल पाल