
गोंडा– एक तरफ त्योहार की तैयारियां चल रही है. और दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के गोंडा में बड़ा हादसा हो गया है.बता दें कि एक साथ 76 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए है.
जानकारी मिली कि दावत का खाना खाकर 76 लोग बीमार हो गए. सभी लोगों उल्टी दस्त के साथ बुखार भी आ गया. फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर टीम पहुंची.इनमें से 37 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है.
और बीमार 39 लोग हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया है.इसके अलावा मामले की गंभीरता से लेते हुए एफएसडीए ने खाने का सैंपल लिया है. बेलसर के जबरनगर में दावत पार्टी थी.









