UP By Election: बेईमानी का ठप्पा..वोट नहीं खोट.. आखिरी दौर में दाग लगवा के न जाना, अखिलेश यादव ने उपचुनाव के बीच की प्रेस कांफ्रेस

भाजपा बेईमानी कर रही है। जनता और इनके अपने इनके खिलाफ हैं । दिल्ली और इनके डिप्टी इनके खिलाफ है। इनका सिंहासन हिल रहा है इस लिए..

UP By Election: जहां एक तरफ मतदान हो रहा हैं वहीं दूसरी तरफ कही पथराव तो कहीं लाठीचार्ज जैसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस मामले पर राजनीति भी गर्मा गई हैं। अब UP में हो रहे उपचुनावों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेस किया हैं। जिसमें उन्होनें कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

इलेक्शन कमीशन को दे रहे सूचना

अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि, जब से वोट पड़ना शुरु हुआ है, सपा अपने कार्यालय से इलेक्शन कमीशन को सूचनाएं दे रही है। पुलिस लगातार वोट देने से रोक रही थी। जब मतदान शुरु हुआ तबसे समस्या आ रही हैं। सभी सीटों की शिकायत कर चुके हैं।

चुनाव आयोग की इंद्रिया काम नही कर रही

इसके आगे भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, चुनाव आयोग की इंद्रिया काम नही कर रही है, न दिखाई दे रहा न सुनाई। बीजेपी ये चुनाव वोट नहीं खोट से जितना चाहती है। भाजपा हार के डर से प्रशासन पर दबाव बना रही है।

किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा

इसके अलावा जो मारपीट और लाठीचार्ज के वीडियों सामने आ रहे हैं उस पर भी अखिललेश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कही कि, तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं। भाजपा बेईमानी कर रही है। जनता और इनके अपने इनके खिलाफ हैं । दिल्ली और इनके डिप्टी इनके खिलाफ है। इनका सिंहासन हिल रहा है इस लिए डरे हुए हैं। हमारे लोग सभी वीडियो इकट्ठा कर रहे हैं। गड़बड़ी में जो पुलिस संलिप्त है उनका नाम फोटो नोट कर रहे हैं किसी को भी नहीं बक्शा जाएगा। कल कोर्ट का फैसला इन्हीं अधिकारियों के खिलाफ आएगा इनकी पेंशन सब जाएगी। इस परिणाम का फैसला तो हमारे हक में ही आएगा। न्यायालय किसी को नहीं छोड़ेगा, बेईमानी का ठप्पा लगा कर अपनी बेइज्जती कराएंगे।

आश्वासन मिला है निष्पक्ष चुनाव होगा

आगे उन्होंने कहा कि, मैं अपने मतदाताओं से अपील करूंगा वोट डालकर ही आए। एक बार नहीं कई बार जाए वोट डाल कर ही आए। साथ ही अखिलेश यादव ने कही कि, जहां पुलिस रोक रही है वहां बड़ी संख्या में समाजवादी वोटर हैं। मैने चीफ इलेक्शन कमीशन से सुबह से दो बार बात की है आश्वासन मिला है निष्पक्ष चुनाव होगा। यह डरे हुए हैं इसीलिए बोर्ड को रोक रहे हैं वह भी इन सभी वीडियो को देख रहे होंगे और ऐसे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

आखिरी दौर में दाग लगवा के न जाना

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, कुंदरकी में हमारा प्रत्याशी बता रहा बीजेपी किस तरह बेईमानी कर रही हैं। कानपुर के कमिश्नर से बात हुई मैने कहा कम से कम कैरियर के आखिरी दौर में दाग लगवा के न जाना, कन्नौज में जब बाई इलेक्शन हुआ था तब ये एसएसपी थे। ऐसे कई गंभार आरोप सपा मुखिया ने भाजपा पर लगाए हैं।

उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार

बता दें कि आज UP की सभी 9 सीटों पर उपचुनाव हो रही हैं। इस उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से हैं, जबकि सबसे कम 5-5 उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीट पर हैं। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में, सपा ने सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर सीटों पर कब्जा जमाया था।

सभी सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे

मीरापुर सीट पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का कब्जा था, जो अब भाजपा का सहयोगी दल बन चुका है। वही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सीसामऊ को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

Related Articles

Back to top button