UP By-election 2024 Result: कुंदरकी से सपा तो कटेहरी से भाजपा प्रत्याशी आगे, देखें चुनावी नतीजे..

6 सीटों पर भाजपा, 3 सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. इसमें करहल, सीसामऊ, कुंदरकी में सपा प्रत्याशी आगे हैं, जबकि मीरापुर सीट पर BJP-RLD...

UP By-election 2024 Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से कौन सी सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी इसका फैसला आज हो जाएगा.  उपचुनाव की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

कुंदरकी से सपा तो कटेहरी से भाजपा आगे

कुंदरकी से सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान आगे चल रहे हैं. वही कटेहरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद आगे चल रहे हैं. लगातार भारत समाचार पर सबसे तेज चुनावी नतीजे…

ईवीएम मशीन से गिनती शुरू

इसी के साथ सभी 9 सीटों पर पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म हो गई हैं. अब सभी 9 सीटों पर ईवीएम मशीन से गिनती शुरू होगी..

इन सीटों पर हुई थी वोटिंग

यूपी उपचुनाव के लिए कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में वोटिंग हुई थी.

Related Articles

Back to top button