UP By-election 2024 Result: सीसामऊ, खैर में दूसरे राउंड की गिनती खत्म..हो गया बड़ा उलटफेर, देखें नतीजे

सीसामऊ, खैर में दूसरे राउंड की गिनती खत्म हो गई हैं. 20 नवंबर को मतदान हुआ. अब यूपी की सभी सीटों पर ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज होगा..

UP By-election 2024 Result: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से कौन सी सीट किस पार्टी के खाते में जाएगी इसका फैसला आज हो जाएगा. उपचुनाव की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

सुरेश अवस्थी 535 वोट से आगे

वही सीसामऊ सीट पर पहले राउंड के साथ ही दूसरे राउंड भी गिनती खत्म हो गई हैं. जिसमें सपा की नसीम सोलंकी को 3102 वोट और भाजपा के सुरेश अवस्थी को 3637 वोट मिले हैं. वही दूसरे राउंड में बीजेपी के सुरेश अवस्थी 535 वोट से आगे चल रहे हैं…

BJP प्रत्याशी 3280 वोट से आगे

इसके अलावा खैर में भी दूसरे राउंड की गिनती खत्म हो गई हैं. दूसरे राउंड में बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर को 7226 वोट और सपा की चारू केन को 3946 वोट मिले हैं. दूसरे राउंड की गिनती में BJP प्रत्याशी 3280 वोट से आगे चल रहे हैं.

सभी सीटों पर ताज किसके सिर सजेगा

उत्तर प्रदेश की जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें करहल, गाजियाबाद, फूलपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, कटेहरी, खैर, मझवां और मीरापुर शामिल हैं. इन उपचुनावों के लिए 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई थी, और नामांकन 25 अक्टूबर तक स्वीकार किए गए. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जबकि 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए. 20 नवंबर को मतदान हुआ. अब यूपी की सभी सीटों पर ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज होगा.

Related Articles

Back to top button