पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

नई दिल्ली, 26 दिसंबर 2024: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

परिवार और नेता मौजूद…
डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी एम्स में मौजूद थीं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी अस्पताल पहुंची हैं।

शोक की लहर
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दिल्ली एम्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी अस्पताल पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। डॉ. मनमोहन सिंह का जाना भारतीय राजनीति और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

Related Articles

Back to top button