
नवी मुंबई : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने अपने बढ़ते एयरलाइन नेटवर्क और यात्री ट्रैफिक को देखते हुए फ्लाइट कैटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। एयरपोर्ट पर TajSATS का फ्लाइट किचन शुरू हो चुका है। यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की बढ़ती कैटरिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई है। TajSATS का यह फ्लाइट किचन फिलहाल रोजाना 40 से ज्यादा उड़ानों को सर्विस दे रहा है। यहां प्रतिदिन 7,500 मील तैयार करने की क्षमता है। एयरलाइन ऑपरेशन और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ इस क्षमता को बढ़ाकर 15,000 मील प्रतिदिन तक किया जा सकता है।
एयरपोर्ट के अंदर स्थित होने की वजह से फ्लाइट किचन से जाने वाले विमानों तक मील की डिलीवरी बेहतर तरीके से की जा सकती है। यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की एयरलाइंस को कैटरिंग सपोर्ट देगी। अंतरराष्ट्रीय कैरियर्स के लिए यहां लोकल मील-अपलिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर सुभाष मुरिकेनचेरी ने कहा कि जैसे-जैसे NMIA अपने एयरलाइन नेटवर्क का विस्तार कर रहा है, सपोर्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी उसी गति से बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि TajSATS फ्लाइट किचन एयरलाइंस को बढ़ती मांग के मुताबिक काम करने की फ्लेक्सिबिलिटी देता है और यात्रियों के लिए भोजन के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगा। फ्लाइट किचन में स्केलेबल प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर, मॉडर्न रेफ्रिजरेशन सिस्टम और एयरलाइन शेड्यूल एवं डिमांड में बदलाव के मुताबिक काम करने की सुविधा है। यहां स्पेशल मील, एलर्जेन-सेंसिटिव मेन्यू और हलाल मील जैसी अलग-अलग जरूरतों के लिए भी कैटरिंग की व्यवस्था है।
फूड सेफ्टी और क्वालिटी के लिए यह सुविधा HACCP, ISO 22000 और FSSAI की आवश्यकताओं का पालन करती है। खाना तैयार करने से लेकर हैंडलिंग, स्टोरेज और डिस्पैच तक क्वालिटी कंट्रोल की प्रक्रिया अपनाई जाती है, ताकि एयरलाइंस तक पहुंचने वाला भोजन हाइजीन, फ्रेशनेस और क्वालिटी के तय मानकों को पूरा करे।

NMIA का विंटर शेड्यूल 2026-27, 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक चलेगा। एयरपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट किचन को एयरलाइन कनेक्टिविटी और पैसेंजर ग्रोथ के अगले चरण को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। TajSATS को एविएशन कैटरिंग के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव है। कंपनी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट किचन संचालित करती है।









