
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश से एक हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आई हैं.. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, ललितपुर जिले में परिषदीय स्कूलों में बर्तन खरीद के नाम पर दो करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों के लिए बर्तन खरीदने के लिए शासन से 2 करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित की गई थी, लेकिन इस धनराशि का सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया और बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं।
3 माह में भी घोटाले की जांच पूरी
जब इसकी जांच की गई तो चौंकाने वाली बातें खुलकर सामने आई…. विभाग की ओर से 3 माह में भी घोटाले की जांच पूरी नहीं की जा सकी। इसके अलावा तालबेहट के एक बुक सप्लायर द्वारा बर्तनों की आपूर्ति की गई थी, जिसकी गुणवत्ता और कीमत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस मामले में धनराशि का दुरुपयोग करने और अनियमितताओं के कारण शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।









