
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मंत्री आशीष पटेल दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम से आधे घंटे तक मुलाकात करने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ने उनसे मामले पर जानकारी ली कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। जानकारी ये भी मिली थी कि सीएम ने उन्हें बयानबाजी से बचने की सलह दी है। दरअसल, पूरे विवाद के बाद आशीष पटेल लगातार कई अधिकारियों पर सवाल उठा रहे हैं।
केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
जानकारी मिल रही है मंत्री आशीष पटेल केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का ये भी कहना है कि वे जेपी नड्डा से भी मिल सकते हैं। बता दें पूरा मामला तब हाईलाइट हुआ जब MLA पल्लवी पटेल ने यूपी उनके मंत्रालय में अधिकारियों पर नियुक्तियों को आसान बनाने के लिए मौजूदा नियमों को दरकिनार कर पुराने नियमों को लागू करने का आरोप लगाया साथ ही इसे घोटाला करार दिया।









