Uttar Pradesh: डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी का गाली-गलौज वाला ऑडियो वायरल, शिकायतकर्ता से बदसलूकी

राधे-राधे पैलेस के पास हुई मारपीट की घटना की शिकायत डायल 112 पर की थी। जब पुलिसकर्मी से शिकायतकर्ता ने घटना के बारे में पूछा, तो उसने गाली...

Uttar Pradesh: हमीरपुर जिले में डायल 112 पर तैनात एक पुलिसकर्मी का गाली-गलौज वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता से बदसलूकी की और गाली-गलौज की। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पिता के साथ मारपीट हुई थी, जिसे लेकर उसने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पीड़ित ने सुमेरपुर के राधे-राधे पैलेस के पास हुई मारपीट की घटना की शिकायत डायल 112 पर की थी। जब पुलिसकर्मी से शिकायतकर्ता ने घटना के बारे में पूछा, तो उसने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित से बेहूदी बातें की। यह बातचीत रिकॉर्ड होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऑडियो के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय नागरिकों और विपक्ष ने पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई

वही वायरल ऑडियो के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button