भारत में HMPV की हुई एंट्री, किसके लिये है ज्यादा खतरनाक !

चीन के खतरनाक वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) भारत में एंट्री ले चुका है।

चीन के खतरनाक वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) भारत में एंट्री ले चुका है। इस वायरस के दो मामले दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में सामने आए हैं। इस बात की जानकारी ICMR ने दी है। ICMR के मुताबिक एक मामला तीन महीने की बच्ची में है। तो वहीं दूसरा मामला आठ महीने के बच्चे में देखने को मिल रहा है। एचएमपीवी वायरस के मामले सामने आने के बाद भारत सरकार एलर्ट है। इसी पर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसके अलावा इसका तीसरा मामला पश्चिम भारत के गुजरात के अहमदाबाद शहर में देखने को मिला है। जहां पर 2 माह की एक बच्ची को HMPV वायरस पाया गया है।बच्चा मूल रूप से डूंगरपुर का रहने वाला है। हालांकि अभी तक इसपर स्थिति साफ नहीं हो पाई है कि ये वायरस भारत कैसे पहुंचा।

क्या है HMPV वायरस, कितना है खतरनाक ?

कोरोना काल में हमने देखा था कि वायरस हमारे शरीर में अलग-अलग अंगों को प्रभावित करता था। जैसे की गला, फेफड़े कुछ इसी तरह HMPV भी अपना असर दिखाता है हमारे फेफड़ों पर। खासतौर पर छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों के लिए ये ज्यादा खतरनाक है। ऐसा इसलिये क्योंकि उनकी इम्यूनीटि काफी कमजोर होती है। इसके शुरुआती लक्षण खांसी, जुखाम, बुखार और गले में खराश के मामले भी देखने को मिलते हैं।

Related Articles

Back to top button