Assam News: देश का पहला जैविक मछली क्लस्टर लॉन्च, किसानों की आय और पर्यावरण में स्थिरता की दिशा में अहम कदम

जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर रसायनों, एंटीबायोटिक दवाओं और कीटनाशकों से बचते हुए पारिस्थितिक रूप से स्वस्थ मछली पालन प्रणाली पर ध्यान केंद्रित...

Assam News: केंद्रीय पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने सोमवार (6 जनवरी, 2024) को सिक्किम में देश का पहला जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर लॉन्च किया। इस हौरान केंद्रीय मत्स्य मंत्रालय ने कहा कि सिक्किम के सोरेंग जिले में जैविक मछली क्लस्टर किसानों की आय को बढ़ाएगा और जलीय कृषि में स्थिरता को बढ़ावा देगा। इस परियोजना का उद्देश्य दुनिया भर के पर्यावरण के प्रति जागरूक बाजारों में एंटीबायोटिक, रसायन और कीटनाशक मुक्त जैविक मछली बेचना है।

राजीव रंजन सिंह ने गुवाहाटी में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर सभी पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करते हुए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत ₹50 करोड़ की लागत वाली 50 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

वही मत्स्य मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, “सिक्किम सरकार ने पहले ही जैविक खेती को अपना लिया है, जिसने टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों के लिए एक मजबूत प्रतिष्ठा बनाने में मदद की है। जैविक मत्स्य पालन और जलीय कृषि की शुरुआत सभी क्षेत्रों में जैविक, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा देने के राज्य के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप होगी।”

इसमें कहा गया है कि जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर रसायनों, एंटीबायोटिक दवाओं और कीटनाशकों से बचते हुए पारिस्थितिक रूप से स्वस्थ मछली पालन प्रणाली पर ध्यान केंद्रित करता है। मंत्रालय ने दावा किया, “यह न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण भी सुनिश्चित करता है और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान से बचाता है, जिससे टिकाऊ मछली उत्पादन प्रथाओं में योगदान मिलता है।”

Related Articles

Back to top button