शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज कोतवाली में होगी पूछताछ

लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। मामले में 50 हजार रुपये की इनामी आरोपी श्रद्धा दुबे को एसटीएफ लखनऊ लेकर पहुंची है। श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को भी लखनऊ लाया गया है। तीनों को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया है, जहां श्रद्धा दुबे के बयान दर्ज किए जाएंगे।

नागपुर से गिरफ्तार हुई थी श्रद्धा दुबे

जानकारी के मुताबिक, शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को श्रद्धा दुबे की तलाश थी। उसे नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ उसे लेकर लखनऊ पहुंची है। इस मामले में श्रद्धा दुबे की बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को भी लखनऊ लाया गया है। फिलहाल तीनों को हजरतगंज कोतवाली में रखा गया है।

मेडिकल के बाद कोर्ट में होगी पेशी

लखनऊ पहुंचने के बाद आरोपियों की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही हजरतगंज कोतवाली में श्रद्धा दुबे के बयान दर्ज किए जाने की तैयारी है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम को लेकर पूछताछ करेगी।

हजरतगंज कोतवाली में भारी पुलिस बल तैनात

श्रद्धा दुबे को कोतवाली लाए जाने के बाद परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की गतिविधियां तेज हैं। अब सबकी नजर पुलिस पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई पर है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button