Delhi Election 2025: दिल्ली में सियासी जंग, मतदान जारी…9 बजे तक दिल्ली में इतने फीसदी मतदान

कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान की प्रक्रिया बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। राजधानी की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के सीनियर नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया।

इसी बीच अब आपको 9 बजे के वोटिंग प्रतिशत के बारे में बता देते है….

9 बजे तक दिल्ली में 8.10 फीसदी मतदान

सेंट्रल दिल्ली में 6.67%, पूर्वी दिल्ली में 8.21% मतदान
नई दिल्ली में 6.51%, नॉर्थ दिल्ली में 7.12% मतदान
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 10.70%, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में 7.66% मतदान
शाहदरा में 8.92%, साउथ दिल्ली में 8.43% मतदान

Related Articles

Back to top button