
आज शाम तीनों सशस्त्र सेनाओं की प्रेस कॉनफ्रेंस में भारतीय नौसेना की ओर से वाइस एडमिरल एन प्रमोद ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसने पाकिस्तान के चूनियान इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। नौसेना ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना के अड्डे हमारी पूरी पहुंच में थे और ऑपरेशन के दौरान उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाया गया। यह कार्रवाई भारत की सैन्य रणनीति की निर्णायक क्षमता को दर्शाती है।
पाकिस्तानी सेना के DGMO से फिर करेंगे बात- DGMO
भारतीय सेना के DGMO ने बताया कि कल पाकिस्तान के DGMO से बातचीत हुई, जो पाकिस्तानी पक्ष की ओर से पेशकश पर आधारित थी। उन्होंने कहा कि कल एक बार फिर बातचीत होगी। साथ ही DGMO ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बयान भारत की सुरक्षा को लेकर उसकी कड़ी और सख्त नीति को दर्शाता है।









