Squid Game Season 3 Release: इंतजार खत्म! आज रिलीज होगा ‘स्क्विड गेम सीजन 3’, जानिए क्या है खास

सीरीज में ली जंग-जे और ली ब्युंग-हुन एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। पिछली दोनों किस्तों की तरह इस बार भी 456 कंटेस्टेंट्स को एक गुप्त जगह पर ले जाया जाएगा

Squid Game Season 3 Release: दुनियाभर में लोकप्रिय वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस सीरीज का तीसरा सीजन आज दोपहर 12 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। कोरियन डायरेक्टर हैंग डोंग द्वारा निर्देशित इस सीजन में पहले की तरह एक बार फिर दर्शकों को दमदार थ्रिल और इमोशनल ट्विस्ट का अनुभव मिलेगा।

सीरीज में ली जंग-जे और ली ब्युंग-हुन एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। पिछली दोनों किस्तों की तरह इस बार भी 456 कंटेस्टेंट्स को एक गुप्त जगह पर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें पैसों के बदले खतरनाक खेलों में हिस्सा लेना होगा।

पहले दो सीजन ने ग्लोबल स्तर पर रिकॉर्ड तोड़े थे और अब तीसरे सीजन से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

देखना होगा कि इस बार कौन बचेगा, कौन हारेगा और कौन करेगा खेल के पीछे की असली साजिश का पर्दाफाश।

Related Articles

Back to top button