
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में बेहद ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मन रहे है। वाराणसी में सपा पदाधिकारियों में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी जब वृद्धाश्रम में केक काटने के दौरान वृद्धाश्रम की महिलाओं ने कहा कि “जुग,जुग जिया हो अखिलेश बाबू”, वही पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर वृद्ध महिलाओं से आगामी चुनाव में अखिलेश यादव के जीत और प्रदेश का सीएम बनाए जाने के लिए आशीर्वाद मांगा। समाजवादी पार्टी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में वृद्धाश्रम पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वृद्ध महिलाओं से केक कटवाने के साथ ही खाद्य सामग्रियों का वितरण किया।


अखिलेश यादव ने अनोखी आस्था, कार्यकर्ता ने दीर्घायु के लिए किया दंडवत मंदिर में दर्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीवानगी उनके जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में खूब देखने के मिला। काशी में अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु की कामना करते को लेकर अजय फौजी नामक कार्यकर्ता ने दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचा। सड़क पर दंडवत करते हुए संकट मोचन भगवान हनुमान के मंदिर पहुंचे कार्यकर्ता के इस दीवानगी को देख हर कोई हैरान रहा। कार्यकर्ता ने संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन कर भगवान हनुमान से अखिलेश यादव को दीर्घायु होने का आशीर्वाद लिया। वही शहर भर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी रक्तदान, खाद्य सामग्री वितरण और केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने में जुटे हुए है।










