वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख नाम सार्वजनिक, चुनाव आयोग ने जारी की पूरी सूची

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को सार्वजनिक कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को सार्वजनिक कर दिया है। आयोग की ओर से बताया गया कि कुल 65 लाख नाम हटाए गए हैं, जिनकी सूची अब सभी के लिए उपलब्ध है।

चुनाव आयोग ने यह सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसके अलावा बूथ स्तर पर नोटिस बोर्डों पर भी नाम चस्पा किए जाएंगे ताकि स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता बनी रहे। लोग ब्लॉक और पंचायत कार्यालयों में जाकर भी हटाए गए नामों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को शुद्ध बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button