UP NEWS: धर्मांतरण गैंग का आतंकियों से कनेक्शन हुआ उजागर

आगरा पुलिस द्वारा सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नई जानकारी सामने आई है।

आगरा- उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में धर्मांतरण मामले को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है…बता दें कि धर्मांतरण गैंग का आतंकियों से लिंक उजागर हो गया है…..

आगरा पुलिस द्वारा सगी बहनों के धर्मांतरण मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नई जानकारी सामने आई है। आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से मिले सबूतों के अनुसार, उनका झारखंड में पकड़े गए चार आतंकियों से कनेक्शन है।

धार्मिक अधिकार कानून के तहत अब आरोपियों पर धारा 113 बीएनएस भी लग सकती है। आगरा पुलिस ने सगी बहनों को कोलकाता से छुड़ाया था। इस गैंग में गोवा की महिला आयशा भी शामिल थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें आतंक से जोड़ने का प्रयास किया। इस मामले में आईबी और एनआईए की टीम ने गहन पूछताछ की है। कुल मिलाकर कई राज्यों से अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामला थाना सदर क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button