
डेस्क : कानपुर से तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल (81) का निधन हो गया है। श्रीप्रकाश जायसवाल ने कांग्रेस सरकार में गृह राज्य मंत्री और कोयला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।
कानपुर: पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 28, 2025
➡लंबे समय से बीमार थे श्रीप्रकाश जायसवाल
➡आज ही कानपुर कार्डियोलॉजी में हुए थे भर्ती
➡इलाज के दौरान श्रीप्रकाश जायसवाल का निधन
➡पूर्व गृहमंत्री और कोयला मंत्री रहे हैं जायसवाल #Kanpur #SriprakashJaiswal #FormerMinister #RIP pic.twitter.com/OGk9CcEzjA
श्रीप्रकाश जायसवाल का जन्म 25 सितंबर 1944 को कानपुर में हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और उनकी सेहत बिगड़ने के बाद उनका निधन हुआ। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और कानपुर क्षेत्र को गहरी क्षति हुई है।









