
वाराणसी : कफ सिरप तस्करी के बड़े सिंडिकेट का अहम सदस्य अमित टाटा ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज उगले हैं। अमित ने खुलासा किया कि गैंग लीडर शुभम जायसवाल, जो नशे के कारोबार का सरगना है, दुबई में छिपा हुआ है और वह फेसटाइम के जरिए अपने गैंग के बाकी मेंबर्स के संपर्क में है। शुभम के साथ उसका परिवार और दोनों पार्टनर गौरव जायसवाल और वरुण सिंह भी दुबई में ही मौजूद हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ। नशीला कफ़ सिरप सिंडिकेट।
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 29, 2025
कफ सिरप सिंडिकेट की अहम कड़ी अमित टाटा ने पुलिस पूछताछ में कई राज उगले हैं।
गैंग लीडर और नशे के कारोबार का सरगना शुभम जायसवाल दुबई में है। फेसटाइम के जरिए अपने गैंग के बाकी मेंबर्स के संपर्क में है। शुभम के साथ उसका परिवार और… pic.twitter.com/MJmClDmthX
अमित टाटा ने कबूला है कि फर्जी फर्मों के सहारे करोड़ों रुपए कीमत के कफ सिरप मंगवाए गए और उसे तस्करी करके बांग्लादेश भेजा गया है। बड़े पैमाने पर GST चोरी भी की गई। करीब 100 फर्मों के जरिए पूरा सिंडिकेट चल रहा था।
शुभम जायसवाल का CA तुषार सभी फाइनेंशियल डील खुद हैंडल करता था। उसके साथ आजमगढ़ के विकास सिंह भी शामिल है। अमित टाटा ने कबूला कि गाजियाबाद में गैंग मेंबर विभोर राणा की गिरफ्तारी के बाद ही शुभम यहां से फरार हो गया लेकिन सबके सम्पर्क में है।









