
Uttar_Pradesh: SIR को लेकर विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता अलग-अलग जिलों में आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं आज SIR के खिलाफ बनारस में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही रोका था।
आपको बता दें कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएमओ का घेराव करने वाले थे। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू को पुलिस फोर्स ने नजरबंद कर दिया।
पुलिस के रोकने के बावजूद भी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे जिस पर सर्किट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद फोर्स ने उन्हें सर्किट हाउस में नज़र बंद कर दिया।
बता दें कि प्रदेश भर में SIR को लेकर कई लोग सही बता रहे है वहीं विपक्षी पार्टियां इसके विरोध में प्रदर्शन कर रही है।









