केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के पदों के लिए 53 अधिकारी हुए एम्पैनल

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और गति देने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) या उसके समकक्ष स्तर के पदों के लिए विभिन्न सिविल व प्राविधिक सेवाओं के 53 अधिकारियों को एम्पैनल किया है। 2 नवंबर 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश में मुख्य रूप से 2006 बैच के अधिकारियों का दबदबा देखने को मिला है। इसके अलावा 1997, 2001, 2003, 2004 और 2005 बैच के योग्य वरिष्ठ नौकरशाहों को भी इस महत्वपूर्ण सूची में जगह दी गई है।

सूची के अनुसार, इंडियन रेवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स) यानी IRS (C&IT) से अक्षय जोशी, अरविंद कुमार, गौरव सिंह, गौतम वाही और पी विनीता शेखर सहित 10 अधिकारियों का चयन हुआ है। वहीं, IRS (इनकम टैक्स) से अभिषेक कुमार, कल्पना सिंह, प्रियंका सिंह, ऋचा रस्तोगी, रुक्मणी अत्री और सुरभि शर्मा के नाम शामिल हैं। रेलवे की विभिन्न प्रमुख सेवाओं जैसे IRSE, IRSS, IRSME, IRAS, IRSEE और IRPS के भी दर्जनों अधिकारियों को जॉइंट सेक्रेटरी रैंक पर एम्पैनलमेंट की मंजूरी मिली है।

इसके अतिरिक्त, इंडियन टेलीकम्युनिकेशन सर्विस (ITS) के 1997 बैच के 10 अधिकारियों को भी इस पैनल में शामिल किया गया है। साथ ही इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IA&AS), इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ICAS), इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS), इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन ट्रेड सर्विस (ITrS) के वरिष्ठ अधिकारियों को भी एम्पैनलमेंट मिला है। इस फैसले के बाद जल्द ही केंद्र सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों में नए संयुक्त सचिवों की पदस्थापनाएं की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button