बीजेपी की अंदरूनी सियासत पर बड़ा खुलासा, विधायक ब्रजभूषण राजपूत बोले- नहीं मिला कोई नोटिस…

लखनऊ बीजेपी मुख्यालय के सूत्रों का दावा फेल हो गया है. क्योंकि खुद विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने इसकी पुष्टि की है….

लखनऊ- यूपी बीजेपी में शायद कुछ ठीक नहीं चल रहा है…पार्टी में अंदरूनी कलह की बातें और तेज उठने लगी है….क्योंकि कुछ दिनों पहले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोकने को लेकर काफी ज्यादा विवाद हो गया था. और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा था कि इस मामले में चरखारी से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत को नोटिस जारी हो गया है…

पर ऐसा कुछ भी नहीं है…लखनऊ बीजेपी मुख्यालय के सूत्रों का दावा फेल हो गया है. क्योंकि खुद विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने इसकी पुष्टि की है….

ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि उन्हें कोई भी नोटिस नहीं मिला है… इसी के साथ नोटिस जारी होने की खबर गलत,भ्रामक निकली है…

पार्टी संगठन अब मामले से पल्ला झाड़ रहा है….खैर देखने वाली बात ये कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोकने के मामले में और क्या नया मोड आता है…

Related Articles

Back to top button