मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों ने की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ...

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। घटना ग्राम खप्परपुर में स्थित एक घर की है, जहां कप्तान सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के इस मामले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सूचना मिलते ही एसएसपी (एसएसी) और डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए हैं और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार के किसी भी सदस्य में पहले कोई मानसिक परेशानी या तनाव के संकेत नहीं मिले थे। ऐसे में इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट में लिखी गई बातों के आधार पर जल्द ही कुछ ठोस जानकारी सामने आने की संभावना है।

https://youtu.be/kOlJ7SpuOtA

Related Articles

Back to top button