कुंभ 2027 की तैयारियों पर सीएम धामी की सख्त निगाह, हरिद्वार में हुई बैठक

मुख्य रूप से निर्माण कार्यों, घाटों के विस्तार, पार्किंग सुविधाओं, यातायात योजनाओं और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड पर पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और फिर सीसीआर भवन में कुंभ मेले के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में कुंभ मेले के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्य रूप से निर्माण कार्यों, घाटों के विस्तार, पार्किंग सुविधाओं, यातायात योजनाओं और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।


मुख्यमंत्री धामी अधिकारियों से सीधा फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे ताकि कुंभ 2027 का आयोजन भव्य और दिव्य हो सके। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले के लिए चल रहे कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button