बागपत डीएम अस्मिता लाल ने परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सैकड़ों सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, फागुन मेला बना ‘जीरो वेस्ट महोत्सव

इस अनोखी और सराहनीय पहल की शुरुआत बागपत के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर से की गई।

बागपत डीएम अस्मिता ने ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई करने वाले सैकडो सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया हैं। डीएम ने सभी सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया, डीएम ने फागुन के मेले को इस बार जीरी वेस्ट महोत्सव के रूप में मनाया गया था। जिसमें सफाई कर्मचारियों ने डीएम की नई पहले में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वही इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने डीएम अस्मिता लाल की पहल की प्रशंसा करते हुए उनका धन्यवाद किया।

बागपत के बालैनी स्थित ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में इस बार डीएम अस्मिता लाल ने जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप में मनाया गया। जहां आस्था के साथ-साथ संवेदनशीलता और जिम्मेदारी भी देखने को मिली, बागपत के मंदिरों में शिवलिंग पर चढ़ने वाला दूध बर्बाद नहीं हुआ। और डीएम अस्मिता लाल ने उसी दूध से पशु-पक्षियों की फीडिंग की गई थी। इस अनोखी और सराहनीय पहल की शुरुआत बागपत के ऐतिहासिक परशुरामेश्वर मंदिर से की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर चढ़ाए जाने वाले दूध को इकट्ठा कराया गयाऔर उससे दर्जनों कुत्तों और बंदरों को दूध पिलाया गया। खास बात यह रही कि डीएम अमिता लाल ने खुद कुत्तों को दूध पिलाकर इस मुहिम की शुरुआत की और समाज को एक मजबूत संदेश दिया।

उसी पहले के चलते ऐतिहासिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई करने वाले सैकडो सफाई कर्मचारियों को डीएम अस्मिता लाल ने सम्मानित किया। डीएम ने सभी सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और शाल उड़ाकर सम्मानित किया। और उनके इस कार्य की प्रशंसा कर उन्हें एहसास दिलाया कि आपके बिना बागपत जिला प्रशासन ये कार्य नहीं कर सकता था। डीएम ने आने वाले समय में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया। वही डीएम द्वारा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने की इस अनोखी पहल की सफाई कर्मचारियों ने प्रशंसा करते हुए डीएम का धन्यवाद किया।

नगर पालिका के कर्मचारी शिव ने बताया कि वह पुरा महादेव मंदिर पर ड्यूटी के लिए गए थे। ड्यूटी काफी अच्छे से संपन्न हुई, और बागपत कलेक्ट्रेट में आज उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह किया गया। बागपत डीएम अस्मिता लाल ने खुद उन्हें सम्मानित किया, और यह पहली बार है कि उन्हें सम्मानित किया गया है।

बागपत डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि, बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर फाल्गुन और श्रावण मास में लगने वाले मेले को ऐतिहासिक तरीके से संपन्न कराया गया है। जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें हमारे नगर पालिका के 100 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया। और सफाई योद्धा सम्मानित किए गए हैं, और आने वाले समय में सभी नगर पालिकाओं में भी जीरो वेस्ट अभियान के तहत ही काम होगा। जो भी वेस्ट मटेरियल है, उसे ऐसी चीज तैयार की जाती है, जिससे वह आसानी से काम में लाई जा सके।

Related Articles

Back to top button