
मध्य पूर्व में तनाव अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य हमला किया है, जिसकी पुष्टि इजरायल के रक्षा मंत्री ने की है।
सूत्रों के मुताबिक, ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इजरायल के इस कदम ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है।
सुरक्षा खतरे को देखते हुए इजरायल में भी सायरन बज रहे हैं और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। इस हमले के बाद संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर दोनों देशों के बीच स्थिति बेहद गंभीर हो गई है।









