मिडिल ईस्ट देशों में बढ़ा तनाव, नेतन्याहू के दफ्तर पर हमले को इजरायल ने किया खारिज…

मिडिल ईस्ट देशों में लगातार तनाव का माहौल हैं। ईरान की सेना ने एक बहुत बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दावा किया है कि नेतन्याहू के दफ्तर को निशाना बनाया गया और यह हमला इजरायल को जवाब देने के लिए किया गया था।

मिडिल ईस्ट देशों में लगातार तनाव का माहौल हैं। ईरान की सेना ने एक बहुत बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला किया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दावा किया है कि नेतन्याहू के दफ्तर को निशाना बनाया गया और यह हमला इजरायल को जवाब देने के लिए किया गया था। हालांकि, इस हमले के बाद इजरायल ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन ईरान का दावा है कि यह कार्रवाई युद्ध की स्थिति में उनका एक अहम कदम था।

बता दें, इजरायल ने ईरान के इस दावे को खारिज किया और कहा कि ईरान की खेबर मिसाइल इजरायल तक नहीं आई। इसके साथ ही इजरायली सेना ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने ईरान के इंटेलिजेंस विभाग के एक बड़े अधिकारी को मारा है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने यह भी कहा कि यह हमला ईरानी नेतृत्व के खिलाफ एक जवाबी कार्रवाई के रूप में किया गया।

ईरान और इजरायल के बीच यह तनाव अब एक नई दिशा में बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर ईरान ने इजरायल के दफ्तर पर हमले की बात की है, वहीं इजरायल ने इसका विरोध करते हुए ईरान के सैन्य अधिकारी को मारने का दावा किया है। इस ताजा घटनाक्रम से यह साफ हो गया है कि दोनों देशों के बीच युद्ध का माहौल तेज हो रहा है, और यह स्थिति भविष्य में और भी गंभीर हो सकती है।

इस विवाद के कारण पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बढ़ गया है, और दुनिया भर के देशों की नजर इस पर बनी हुई है कि आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button