
हल्द्वानी : हल्द्वानी नैनीताल रोड पर महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट की घटना का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 5 मार्च की रात को पटवाडांगर क्षेत्र में एक महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और लूटपाट की घटना घटित हुई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस द्वारा जांच की गई और आरोपी टैक्सी चालक दीपक बोरा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पीड़ित महिला का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। एसएसपी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें।









