”युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना”,मिडिल ईस्ट के हालात पर बोले विदेश मंत्री जयशंकर

मिडिल ईस्ट के हालात पर नजर बनी है. संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए. भारत की सभी देशों से संयम की अपील. हम सभी जरूरतमंदों के संपर्क में हैं.

दिल्ली- इस वक्त मिडिल ईस्ट के हालात से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है…युद्ध की वजह से दुनिया के कई देशों पर संकट के बादल मंडरा रहे है…इसी बीच में मिडिल ईस्ट के हालात पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है…

मिडिल ईस्ट के हालात पर राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले है… एस जयशंकर ने कहा- मिडिल ईस्ट के हालात पर नजर बनी है. संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए. भारत की सभी देशों से संयम की अपील. हम सभी जरूरतमंदों के संपर्क में हैं.

एस जयशंकर ने आगे कहा कि युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना है. हमने समय रहते नागरिकों को आगाह किया था..ईरान छोड़ने के लिए हमने समय रहते बताया था. आर्मेनिया के रास्ते भारतीयों को निकाला है. हवाई रूट से भी भारतीयों को ला रहे हैं…

Related Articles

Back to top button