दुबई की सड़क पर एक्ट्रेस को बाइक सवार ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती…

वीडियो में ख़ुशी मुखर्जी रोते हुए कहती नजर आईं कि वह सड़क पर चल रही थीं तभी बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति ने अचानक उनके पास आकर थप्पड़ मार दिया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि वह कुछ समझ ही नहीं पाईं और आरोपी वहां से निकल गया।

दुबई की सड़क पर भारतीय एक्ट्रेस ख़ुशी मुखर्जी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि एक बाइक सवार शख्स ने अचानक उनके पास आकर उन्हें थप्पड़ मार दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद ख़ुशी मुखर्जी काफी भावुक नजर आईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पूरी घटना के बारे में बताया।

बता दें, वीडियो में ख़ुशी मुखर्जी रोते हुए कहती नजर आईं कि वह सड़क पर चल रही थीं तभी बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति ने अचानक उनके पास आकर थप्पड़ मार दिया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि वह कुछ समझ ही नहीं पाईं और आरोपी वहां से निकल गया। इस घटना से वह काफी सदमे में दिखाई दीं।

एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन जाने के बारे में सोचा, लेकिन फिर उन्हें लगा कि इससे शायद ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने वीडियो में कहा, “पुलिस स्टेशन में जाकर भी क्या होगा?” ख़ुशी मुखर्जी के मुताबिक उन्हें उस व्यक्ति के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है।

ख़ुशी मुखर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस घटना को लेकर हैरानी जता रहे हैं और एक्ट्रेस के प्रति सहानुभूति भी जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने दुबई जैसी जगह पर इस तरह की घटना होने पर सवाल भी उठाए हैं।

Related Articles

Back to top button