सामने आया IPL 2026 से जुड़ा बड़ा अपडेट, जाने कब और कहां से होगी टिकट की बुकिंग

IPL 2026 के 19वें संस्करण का शेड्यूल अब जारी कर दिया गया है। इस संस्करण की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी, और इसका पहला मैच...

IPL 2026 के 19वें संस्करण का शेड्यूल अब जारी कर दिया गया है। इस संस्करण की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होगी, और इसका पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने फिलहाल पहले 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया है। आईपीएल के फैंस इस शेड्यूल के साथ यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि टिकट की बिक्री कब शुरू होगी और उनकी कीमतें कितनी हो सकती हैं।

कहां बुक हो सकती हैं आईपीएल 2026 की टिकटें?

इस समय बीसीसीआई ने टिकट बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, Zomato के District ऐप पर आईपीएल 2026 टिकट के लिए एक विशेष सेक्शन ‘Coming Soon’ दिखाया जा रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि टिकटों की बिक्री जल्द ही शुरू होने वाली है। BookMyShow ने आईपीएल टिकटों के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। रजिस्ट्रेशन के लिए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच पहले उपलब्ध हैं।

आईपीएल 2026 के टिकट की कीमत

आईपीएल 2026 के टिकटों की कीमत ₹500 से लेकर ₹30,000 तक हो सकती है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम मैचों के टिकट ₹2300 से ₹2800 के बीच होंगे। मिड-रेंज सीटों की कीमत ₹3500 से ₹7500 तक और प्रीमियम सीटों की कीमत ₹8000 से ₹15,000 तक हो सकती है। लग्जरी सीटों के लिए टिकट ₹30,000 से अधिक हो सकते हैं।

आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो हिस्सों में क्यों है?

भारत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया है। इसके अलावा, मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भी खिलाड़ियों की यात्रा पर पड़ा है, जिससे कुछ उड़ानें रद्द हुईं।

Related Articles

Back to top button